Home > एडमिशन > SSC CGL परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी, रीजनवाइज इस लिंक से करें डाउनलोड, 9 सितंबर से होना है टियर 1

SSC CGL परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी, रीजनवाइज इस लिंक से करें डाउनलोड, 9 सितंबर से होना है टियर 1

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें:

SSC ने CGL परीक्षा 2024 के पहले चरण में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र (SSC CGL Admit Card 2024) जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा विभिन्न रीजन के अनुसार सम्बन्धित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।

नई दिल्ली: SSC CGL 2024 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 के पहले चरण में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा विभिन्न रीजन के अनुसार सम्बन्धित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सीजीएल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने सम्बन्धित रीजन के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इस पोर्टल पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – NR
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – NER
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – MPR
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – ER
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – WR
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – NWR
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – CR
• SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 लिंक – SR

उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए आयोग से संपर्क करना चाहिए।

9 सितंबर से होना है टियर 1

SSC ने इससे पहले CGL परीक्षा 2024 के पहले चरण के आयोजन की तारीखों का एलान कर दिया था। आयोग की अधिसूचना के मुताबिक टियर 1 का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें: