यूपी में हेल्थ वर्करों के लिये बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें:

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा। UPSSSC Female Health Worker Vacancy 2024 में फॉर्म भरने और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2024 है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण महानिदेशालय अंतर्गत होनी है। 4892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के जरिए भरे जाएंगे।

योग्यता
उत्तर प्रदेश महिला हेल्थ वर्कर ग्रुप C की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। ANM सर्टिफिकेट के साथ यूपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2023 Score Card होना अनिवार्य है। PET 2023 स्कोर कार्ड के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

एज लिमिट
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा तय किया गया वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के जरिये शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के आवेदकों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।

लिखित परीक्षा में विषयगत ज्ञान से संबंधित 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे होगी। इस परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें:

Back To Top