Home > जॉब्स > JSSC Stenographer Recruitment 2024: स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती, बढ़िया है सैलरी

JSSC Stenographer Recruitment 2024: स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती, बढ़िया है सैलरी

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें:

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिये 6 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन पूरा होते ही अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिये ये सुनहरा मौके है।

Stenographer Recruitment 2024: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर के 455 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि अभी आवेदन लिंक नहीं खुला है। इसके लिये 6 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन पूरा होते ही अच्छी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिये ये सुनहरा मौके है।

कैसे करें अप्लाई
जेएसएससी के इन पदों पर कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिये झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाना होगा। जेएसएससी कुल 455 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति करेगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2024 है। यह आवेदन झारखंड सेक्रेटियाट स्टेनोग्राफर कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2024 के लिये मांगे गए हैं। इसी के आधार पर कैंडिडेट्स का चुनाव होगा।

एलिजबिलिटी
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। 21 से 35 साल तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। 7 से 9 अक्टूबर तक आवेदनों में सुधार किया जा सकता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिये कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के रूप में 50 रुपये देने होंगे।

कैसे होगा सेलेक्शन
इसमें सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षायें पास करने के बाद होगा। इसमें सबसे ऊपर है लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन। सारे चरण पास करने के बाद ही चयन होगा। इसमें लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे और एक पेपर रीजनल लैंग्वेज का होगा। सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के मुताबिक महीने के 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी। इसके साथ ही झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं भी मिलेंगी।

मित्रों के साथ पोस्ट शेयर करें: